ऋषिकेश से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गंगा किनारे से एक चाचा-भतीजी गायब हो गए। बहने की आशंका पर SDRF ने खोजबीन शुरू कर दी है। लेकिन कल रात से दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

गंगा किनारे से चाचा-भतीजी लापता

ऋषिकेश सिरासू के पास थ्री ब्लाइंड माइस रैपिड के पास गंगा किनारे से दो लोग लापता हो गए। दोनों के बैग और जूते परिजनों को गंगा के किनारे मिले। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

बहने की आशंका में दोनों को ढूंढने के लिए SDRF ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। देर रात तक खोजबीन की गई। लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण इसे रात में ही रोकना पड़ा।

सामान लेने बाजार गए थे चाचा-भतीजी

मिली जानकारी के मुताबिक यमकेश्वर ब्लॉक के कोटा कुल्याणी गांव निवासी मनीष अपनी भतीजी के साथ भूसा और सामान लेने के लिए गांव के कच्चे रास्ते से टिहरी गढ़वाल क्षेत्र के गूलर बाजार आया था। लेकिन दोनों दोपहर तीन बजे तक घर नहीं पहुंचे। तो परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की।

अंधेरे के कारण रोकना पड़ा तलाशी अभियान

परिजनों को दोनों के बैग और जूते गंगा के किनारे मिले हैं। इसके साथ ही दोनों के साथ गया खच्चर भी जंगल में नदी से थोड़ी दूर मिला है। सूचना के बाद एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया में दोनों के गंगा में बहने की ओर इशारा कर रहे हैं।

SDRF ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। देर रात तक अभियान चलाया गया लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया। आज फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। लेकिन बिगड़ता मौसम इसमें रूकावट बन रहा है।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top