पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आया। कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। रात भर रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

बर्फबारी का येलो अलर्ट

आने वाले चार दिनों में भी मौसम का रुख बदला रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

अगले चार दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जिसका असर ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के निदेशक के विक्रम सिंह ने बताया की देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी।

बद्रीनाथ केदारनाथ में जमकर हुई बर्फबारी

प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच मौसम का मिजाज बदला और बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से एक बार फिर ठंड लौट आई है। वहीं केदारनाथ में रुक-रुककर बर्फबारी होने से यहां चार इंच नई बर्फ जम गई है।

केदारनाथ में हिमपात

शुक्रवार को चमोली और उत्तरकाशी में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई। जबकि, केदारनाथ में शाम को हल्का हिमपात हुआ। नैनीताल समेत कुमाऊं के कुछ इलाकों में भी जोरदार ओलावृष्टि हुई। इसके बाद से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top