अगर आपने हैरी पॉटर सीरीज देखी है तो आप ‘प्रोफेसर सेवेरस स्नेप’ को तो जानते ही होंगे। हॉलीवुड एक्टर एलन रिकमैन ने प्रोफेसर स्नेक का ये आइकॉनिक रोल निभाया था। फैंस द्वारा इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। लेकिन एलन रिकमैन अब इस दुनिया में नहीं है।

साल 2016 में उनका निधन हो गया था। लेकिन वो आज भी फैंस के दिलों में जिन्दा है। एलेन को ‘लेस लाइजन्स डेंजरस’ नामक नाटक से पहचान मिली थी। उन्होंने इस नाटक में अभिनय करके सुर्खियां बटोरी थी। इस नाटक को आज यानि की रविवार को 36 साल पुरे हो गए। इस अवसर पर उन्हें ट्रिब्यूट देने के लिए गूगल ने एलेन का डूडल बनाया।

Alan Rickman

लेस लाइजन्स डेंजरस प्ले में किया था अभिनय

एलन रिकमैन ने ‘लेस लाइजन्स डेंजरस’ में अभिनय करके काफी सुर्खियां बटोरी थी। उनके करियर के लिए ये काफी फायदेमंद साबित हुआ। उन्हें इस नाटक के लिए टोनी अवार्ड का नॉमिनेशन भी मिला था। इस शो के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम करने के लिए रोले ऑफर हुए।

इसके साथ ही गूगल ने भी दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए डूडल बना दिया। ये डूडल गूगल के होमपेज पर देखा जा सकता है। इस शो में उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर हर किसी का दिल जीता था। ३६ साल के इस लम्बे वक्त के बाद भी फैंस उनका किरदार नहीं भूले।

पेंटर थे एलेन रिकमैन

एलेन रिकमैन का जन्म 21 फरवरी 1946 को हुआ था। वो एक पेंटर थे। समय के साथ उनका रूझान अलग अलग जगह पर जाने लगा। इन सब के बाद उनको एक्टिंग में दिलचस्पी आई। अभिनेता ने कई फिल्मों में भूमिका निभाई। जिसमें हैरी पॉटर और डाई हार्ड जैसी फिल्में शामिल है। इसके बाद 14 जनवरी 2016 में इस दुनिया को अलविदा कह गए।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top