श्रीनगर-खंदूखाल मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।
नगर-खंदूखाल मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
पौड़ी-घुड़दौड़ी-मुछयाली-श्रीनगर मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। कार मुछयाली गांव से पहले हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का चल रहा उपचार
घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर शाम की है।
हादसे का शिकार हुई कार मुछियाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पंवार की थी। जो खुद अपनी कार चला रहे थे। जिसमें उनके साथ उनती पत्नी और बेटी भी सवार थी। इस हादसे में सुरेंद्र सिंह पंवार की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और बेटी का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
अपने गांव पहुंचने से ठीक पहले परिवार हुआ हादसे का शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभावित परिवार पौड़ी से घुड़दौड़ी होते हुए अपने गांव आ रहा था। लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव के लिए मौके पर पहुंची। जिसके बाद खाई से कार में सवार लोगों का रेस्क्यू किया गया।
0 comments:
Post a Comment