राजधानी देहरादून के प्रेमनगर से एक तरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को प्रेमनगर मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाहनवाज (20) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी विंग नंबर सात में रहता था। शाहनवाज पिछले कई समय से अपने पडोस में रहने वाली महिला को परेशान कर रहा था। महिला पहले से शादीशुदा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को मौका देखकर शाहनवाज महिला के घर जाकर महिला प्यार का इकरार करने लगा।

महिला ने जब उसे घर से जाने को कहा तो शाहनवाज महिला को डराने के लिए फांसी के फंदे में लटक कर धमकी देने लगा। इस दौरान शाहनवाज खुद से नियंत्रण खो बैठा और फांसी के फंदे से लटक गया। आनन फानन में महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शाहनवाज को मृत घोषित कर उसका शव प्रेमनगर मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कहा की मामले की जाँच की जा रही है।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top