देश में एक ऐसा एक्सप्रेसवे है जिसका बीते साल 11 दिसंबर 2022 को उद्घाटन हुआ और तब से अभी तक इस एक्सप्रेसवे ने 39 यात्रियों को मौत की नींद सुला दिया है। ये एक्सप्रेसवे हैं मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे जहां उद्घाटन के बाद से लेकर अप्रैल तक 39 यात्रियों की सफर के दौरान मौत हो गई तो वहीं लगभग 143 लोग घायल हो गए।

व्हाइट लाइन फीवर बना मौत का कारण

जानकारी के अनुसार राज्य राजमार्ग पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- “इस दुर्घटना का एक कारण सड़क सम्मोहन हो सकता है।” सड़क सम्मोहन को व्हाइट लाइन फीवर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति होती है, जहां चालक कुछ सोचने की स्थिति में नहीं होता है और बिना सोच विचार किए ही वाहन चलाता है।

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे की खूबी

पीएम मोदी ने 11 दिसंबर, 2022 को नागपुर और शिरडी के बीच एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह एक्सप्रेसवे 520 किमी की दूरी तय करता है। आधिकारिक तौर पर इस एक्सप्रेसवे का नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग रखा गया है, यह 701 किमी तक फैला हुआ है। इस एक्सप्रेसवे का मुख्य उद्देश्य नागपुर से मुंबई की दूरी को कम करना है। मौजूदा समय में नागपूर से मुंबई जाने मे सात घंटे का समय लगता है। 





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top