
शुक्रवार को साउथ इंडियन फल्मों की एक्ट्रेस नंदिनी राय केदरनाथ धाम के दर्शन करने पहुंची। अभिनेत्री ने 32 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा केदार के दर्शन किए।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री नंदिनी राय ने केदरनाथ पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की थी। मगर मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उसके बाद अभिनेत्री नंदनी ने अन्य यात्रियों की तरह पैदल ही यात्रा करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यात्रा के वीडियो ओर फोटो भी शेयर किए हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद उन्हें दर्शन करने का मौका मिला है।

खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर
मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस के उत्तराखंड पहुंचने के बाद केदरनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस गौरीकुंड से पैदल चलकर दर्शन करने का फैसला किया। बाबा केदार के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन किए।
0 comments:
Post a Comment