दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हुई है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जेल में दो गुटों में संघर्ष होने के बाद टिल्लू पर जानलेवा हमला हुआ। तिहाड़ जेल प्रशासन गैंगस्टर टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
योगेश टुंडा ने किया लोहे की ग्रिल से हमला
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार जेल नंबर आठ में बंद विरोधी गैंग के योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर नौ में बंद टिल्लू पर हमला किया। हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग के सदस्य गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रियाज खान ने टिल्लू पर जानलेवा हमला किया है।
टिल्लू पर थे कई अपराध
टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान पर अपने विरोधी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या समेत अन्य कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप था। टिल्लू ताजपुरिया पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था, हालांकि जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल के अंदर से ही टिल्लू ताजपुरिया जरायम की दुनिया का काम संभालता था।
टिल्लू का दोस्त बना उसका हथियारा टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रद्धानंद कॉलेज का स्टूडेंट था। कॉलेज में ही पढ़ने वाले जितेंद्र गोगी उसका जिगरी दोस्त था। लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए। जब गैंगस्टर नीरज बवानिया जेल गया तो टिल्लू और गोगी गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई और भी बढ़ती चली गई। बताया जाता है कि टिल्लू और जितेंद्र गोगी कॉलेज में दोस्त थे। लेकिन कॉलेज चुनाव के दौरान दोनों के बीच दूरियां आ गईं। उनके बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी। जिसके बाद वह एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए थे। दोनों गैंग के बीच कईं बार टकरवा हुआ। गैंगवार में अबतक दोनों गैंग के दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं।
0 comments:
Post a Comment