PC1

 बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी बिजी है ।  प्रियंका ने हॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। अभिनेत्री एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजेट्स साइन कर रही है। बैक टू बैक अभिनेत्री की हॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज रिलीज़ हुई थी।

प्रियंका की हाल ही में लव अगेन और सिटाडेल सीरीज रिलीज़ हुई थी। ऐसे में अब प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोस साझा किए है। जो की सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

फिल्म की शूटिंग के सीन्स किए पोस्ट

प्रियंका ने हाल ही में कुछ वीडियोस अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए है।  सीरीज के सेट का BTS वीडियो अभिनेत्री ने शेयर किया। वीडियो में अभिनेत्री एक फाइट सीक्वेंस कर रही है। जिसमें वो हवा में उड़ रही है। अभिनेत्री  ने इस सीन के लिए ब्लैक और ब्लू कर की ड्रेस पहनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रही  वायरल 

वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट कर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा मैं उड़ रही हूं। वीडियो पोस्ट होने के बाद ही ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया। यूजर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक ने लिखा ‘प्रियंका काफी मेहनती है।’ तो वहीं दूसरे ने लिखा ‘अभिनेत्री किसी भी सीन को करने में अपनी जी जान लगा देती है।’ तो वहीं अन्य ने लिखा ‘अगले एपिसोड का इंतज़ार है।’

सिटाडेल में आई थीं नजर

प्रियंका की हाल ही में हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल रिलीज़ हुई थी। इस सीरीज का निर्माण जोश एपेलबाउम, ब्रायन और डेविड वील द्वारा किया गया है। इस सीरीज में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल आदि जैसे कलाकर मौजूद है। इसके अलावा अभिनेत्री की वेब सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन की भी अनाउंसमेंट हो गई है। जिसमें प्रियंका एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाती हुई नज़र आएगी।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top