hemkund sahib

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए एक यात्री की मौत हो गई। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हेमकुंड साहिब यात्रा में अब तक तीन यात्रियों की मौत हो गई है।

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक और यात्री की हुई मौत

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए एक और यात्री की मौत हो गई। अब तक हेमकुंड साहिब में तीन मौतें हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक लखविंदर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

हार्ट अटैक से हुई मौत

लखविंदर सिंह 2-6 रोड नंबर चार, टेल्को कॉलोनी नियर गलमोहर हाईस्कूल, झारखंड के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कंडी के सहारे घांघरिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

रविवार सुबह भी हुई थी एक यात्री की मौत

रविवार सुबह भी हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए पंजाब के मोहाली के अमनप्रीत सिंह गिल की मौत हो गई थी। यात्री अपने दोस्तों के साथ यात्रा पर आया था।

रविवार को घांघरिया के होटल में सभी रूके थे। सुबह होने के बाद भी जब वो नहीं जागा तो दोस्तों ने उठाया लेकिन वो नहीं उठा। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top