DEAD BODY

परिवार के साथ मसूरी घूमने आई आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद से महिला के परिजन सदमें में हैं।

परिवार के साथ घूमने आई थी महिला

मृतक महिला लक्ष्मी गौरी (54) पत्नी जीवी प्रसाद निवासी 203 स्ट्रीट तिरुपति आंध्र प्रदेश से अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आई हुई थी। महिला मालरोड पर परिवार के साथ मौसम का लुत्फ़ उठा रही थी।

हार्ट अटैक से मौत

203 स्ट्रीट तिरुपति आंध्र प्रदेश से परिवार के साथ मसूरी घूमने आई एक महिला पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। महिला मालरोड पर परिवार के साथ मौसम का लुत्फ उठा रही थीं। अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई।

महिला के परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उप जिला चिकित्सालय लंढौर के सीएमएस डाॅक्टर यतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला दिल की मरीज थी।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top