RANVEER

फिल्म इंडस्ट्री के वर्सटाइल एक्टर में से एक रणवीर सिंह काफी फेमस है। वो अपने अभिनय और फैशन सेंस की वजह से इंडस्ट्री में जाने जाते है। बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद अभिनेता अब हॉलीवुड के रास्ते चल रहे है। उन्होंने ग्लोबल एंटरटेनमेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर (WME) के साथ हाथ मिलाया है।

आलिया भट्ट भी एजेंसी से है जुड़ी

ग्लोबल एंटरटेनमेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर(WME) एक फॉरेन टैलेंट कंपनी है। इस एजेंसी से बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने साल 2021 में हाथ मिलाया था। ये एजेंसी हॉलीवुड स्टार्स रॉबर्ट पैटिंसन, क्रिस्टन स्टीवर्ट, रिहाना आदि जैसे बड़े नामों को मैनेज करती है।

कई हिट फिल्में दे चुके है रणवीर

फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर सिंह ने साल 2010 में यश राज की फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थी। उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘सिम्बा’, गली ब्यॉय, और ‘पद्मावती’ जैसे कई हिट फिल्में दी है।

इसके अलावा कपिल देव के ऊपर बनी बायोपिक ’83’ में भी रणवीर कपूर की एक्टिंग की बहुत तारीफें हुई थी। रणवीर कपूर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में जल्द दिखाई देंगे। इस फिल्म को करन जोहर द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म में रणवीर के साथ  आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में है।

विदेश में भी है कई चाहने वाले

रणवीर बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में से एक है। देश के अलावा विदेश में भी अभिनेता के कई चाहने वाले है। रिपोर्ट के अनुसार रणवीर साल 2022 में देश के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी थे। रणवीर इसके अलावा कई बड़े-बड़े प्रोडक्ट्स को एंडोर्स भी करते है।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top