national news

मणिपुर में बीते कुछ दिनों से राज्य के हालात बेहद खराब हैं। बीते दिन राज्य में आई हिंसक घटनाओं से चारों ओर सरकार नजर बनाए हुए हैं। बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने के खिलाफ चल रहे विरोध ने उग्र रूप ले लिया है। चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपना कर्नाटक का दौरा रद्द कर दिया है और लगातार मणिपुर पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। कई लोगों को असम में भी शिफ्ट किया गया है।

कैसा है मणिपुर का हाल

मणिपुर के हालात बेहद खराब हैं। बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। कई संगठनों ने बुधवार को ‘आदिवासी एकता मार्च’ का आह्वान किया, जिसमें हिंसा भड़क गई थी। जहां शुक्रवार सुबह ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगने की जानकारी सामने आई। वहीं, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मणिपुर सरकार की सलाह पर ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे के अनुसार, हालात जबतक सही नहीं हो जाते हैं, तब तक कोई ट्रेन मणिपुर में प्रवेश नहीं करेगी। वहीं, भारतीय रेलवे ने बताया कि चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। यह फैसला फिलहाल दो दिन 5 और 6 मई के लिए लिया गया है।

राज्य में स्थिति काबू करने के लिए आदेश

जानकारी के अनुसार स्थिति को देखते हुए गैर-आदिवासी बहुल इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम और बिष्णुपुर जिलों और आदिवासी बहुल चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इंटरनेट सेवा पांच दिनों के लिए बंद

राज्यभर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

कई लोग हुए राज्य से विस्थापित

मणिपुर में हिंसा के बाद कई लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। 9,000 से अधिक लोग अभी तक विस्थापित हो गए हैं।

त्रिपुरा सीएम भी आए आगे

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मणिपुर में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होनें सहायता प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।  उन्होंने ट्वीट किया कि त्रिपुरा सरकार ने मणिपुर में गड़बड़ी के संबंध में त्रिपुरा के निवासियों को 24×7 आधार पर सहायता प्रदान करने के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर खोले हैं: ईआरएसएस: 112 स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर : 1070/0381-2416045/ 2416241 व्हाट्सएप नंबर: 8787676210





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top