
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है। विवादों से घिरे होने के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कुछ लोग फिल्म की कहानी का पक्ष ले रहे है। तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने फिल्म से जुड़ा एक अपडेट साझा किया है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छा कलेक्शन
अदा शर्मा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 10 दिन हो गए है। अब तक फिल्म ने 135 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही फिल्म 150 का आकड़ा पार करने वाली है। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है।
इसी को देखकर अब मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक अपडेट दिया है। फिल्म के डायरेक्टर ने द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट के बारे में बात की है।
फिल्म को लेकर दिया बड़ा अपडेट
फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा की ऐसी कई सारी कहानियां है जिसे वो लोगों को बताना चाहते है। आगे वो कहते है की ‘द केरल स्टोरी’ को दर्शकों द्वारा इतनी तारीफ मिली है। इसके बाद वो आराम नहीं करना चाहते।
उन्होंने इस फिल्म पर सात साल काम किया। वो पहले से ही जानते थे की उनकी फिल्म हिट होगी। इस बयान के बाद माना जा रहा है की फिल्म का सीक्वल आने वाला है। फिल्म के सीक्वल को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
तीन लड़कियों की हैं कहानी
बता दें की फिल्म का जब ट्रेलर लॉच हुआ था। तब से ही फिल्म विवादों के घेरे में है। केरल स्टोरी में ऐसी कहानी है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस फिल्म में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दे उठाए है। फिल्म में तीन लड़कियों की कहानी को दर्शाया गया है। जिनको लव जिहाद में फंसा कर उन्हें आतंकवादी संगठन में शामिल कर देते है।
0 comments:
Post a Comment