
भोजपुरी सिनेमा से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। साउथ इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार आए दिन चर्चा में रहते है। लेकिन इस बार बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है। भोजपुरी सिंगर अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी के ऊपर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का आरोप लगा है।
इतना ही नहीं सिंगर के ऊपर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करने का भी आरोप है। पुलिस ने सिंगर को गिरफ्त में ले लिया है।
13 साल की बची के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार रेप का आरोपी बिहार का रहने वाला है। भोजपुरी सिंगर अभिषेक, बाबुल बिहारी नाम से फेमस है। सिंगर की आयु २१ साल की है। यूट्यूब पर सिंगर के 27 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स है।
पुलिस के अनुसार दो साल पहले अभिषेक ने 13 साल की बच्ची को बहलाया- फुसलाया। जिसके बाद उससे दोस्ती कर ली। लड़की को सिंगर होटल के एक कमरे में ले गया जहां उसने बच्ची का रेप किया और उसकी फोटो भी खींची।
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालने से हुआ खुलासा
दुष्कर्म के बाद लड़की ने आरोपी के बारे किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने बताया की सिंगर ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें देखने के बाद लड़की के घरवालों ने लड़की से तस्वीरों के बारे में पुछा। जिसके बाद लड़की ने परिवार को पूरी घटना बताई।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
बुधवार को लड़की के परिवार वाले पुलिस थाने पहुंचे। जिसके बाद सिंगर के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट के अनुसार FIR दर्ज हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया और अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment