
देश में सौ फीसद इथेनॉल से चलने वाले वाहन अगस्त में लॉन्च किए जाएंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। उन्होनें कहा कि अगस्त से मैं इथेनॉल से चलने वाले वाहन लॉन्च करूंगा।
बजाज, टीवीएस और हीरो निकाले वाहन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बजाज, टीवीएस और हीरो ने 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने वाली मोटरसाइकिल बनाई हैं। इसके साथ ही टोयोटा कंपनी की तरह 60 फीसदी इथेनॉल और 40 फीसदी बिजली से चलने वाली गाड़ियां भी मार्केट में लायी जाएंगी।
राजनीति से ऊपर उठकर किया काम- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है। उन्होनें कहा कि भाजपा ने हमें सभी के साथ न्याय करना सिखाया है और यह हमें मजबूत बनाता है। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, लेकिन सरकार देश के लोगों की है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास।
लोगों की सेवा करना पहला कर्तव्य- गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनका पहला कर्तव्य देश के लोगों की सेवा करना है। वे राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं। देश में कई राज्यों से होकर सड़क गुजरती है। कुछ राज्य कांग्रेस शासित प्रदेश है लेकिन उनक वो हर जगह विकास कार्य करते हैं। देश में जो भी सड़कें बनती है वह यहां के लोगों के लिए है। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, लेकिन पहले भारत सरकार का मंत्री हूं और देश के लोगों की सेवा करना मेरा सबसे पहला जिम्मेदारी और कर्तव्य है।
0 comments:
Post a Comment