national news

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों की लड़ाई तिरंगे की लड़ाई है जिसे देश के लोग मिलकर लडेंगे। ये बयान उन्होनें तब दिया जब वो शामली के बिड़ौली गुरुद्वारे में आए हुए थे।

टिकैत ने कहा, तिरंगे की लड़ाई मिलकर लड़ेगे

कुरुक्षेत्र में आयोजित खाप पंचायत में जाते हुए राकेश टिकैत शामली के बिड़ौली गुरूद्वारे में करीब आधा घंटा रुके। यहां उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई। कुरुक्षेत्र में सभी खापों और समाज के जिम्मेदार लोग मिलकर इस मुद्दे पर आगे का निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि यह तिरंगे की लड़ाई है। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई है। समाज और देश इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top