char dham yatra

प्रदेश में भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच ही चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और कांवड़ यात्रा का संचालन किया जा रहा है। इसी बीच चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। चारधाम यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी।

रात आठ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा चारधाम यात्रा मार्ग

भारी बारिश के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से चारधाम यात्रा मार्ग पर रात आठ से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रहेगी।

चारधाम मार्ग पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय

प्रदेश में बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भू-स्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसके कारण प्रदेश की 241 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरते पत्थर, भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के सक्रिय होने से के चलते ये फैसला लिया गया है कि इस मार्ग पर सुबह पांच से रात आठ बजे तक ही वाहनों का संचालन होगा।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला

बता दें कि बीते शनिवार को रात आठ बजे सोनप्रयाग से एक यात्री वाहन ऋषिकेश के लिए रवाना हुआ था। लेकिन यात्रियों से भरा ये वाहन गूलर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जबकि रात्रि में वाहनों को मार्ग पर आगे जाने से रोका गया था।

यात्रियों को बारिश के कारण किसी परशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए रात में वाहनों को चारधाम मार्ग पर आगे ना जाने देने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी ये फैसला बहुत अहम है।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top