ROAD ACCIDENT

बुधवार सुबह को देहरादून के विकासनगर में दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विकासनगर में खाई में कार गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

राजधानी देहरादून के विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक बैराट के पास ये हादसा हुआ है। इस हादसे में एक महिला की मौकेपर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

इस हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई है। पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। हांलाकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था। लेकिन तब तक एक महिला दम तोड़ चुकी थी।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top