India's Chandrayaan-3 will enter the moon's orbit today

भारत के चंद्रयान-3 ने दो तिहाई सफर पूरा कर लिया है। 14 जुलाई को चंद्रयान रवाना हुआ था और आज शनिवार को चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा।

शाम सात बजे करेगा कक्षा में प्रवेश

भारतीय अंतरिक्ष अमुसंधान संगठन ने जानकारी दी कि लांचिंग के बाद से पांच बार यान की कक्षा में बदलाव किया गया है। वहीं आज पांच आगस्त की शाम को सात बजे यान को चांद की कक्षा में प्रवेश कराया जाना है। यान को उस समय प्रविष्ट कराया जाएगा जब उसकी अभीष्ट कक्षा चांद से सबसे नजदीकी बिंदु पर होगी। इस प्रकिया को लूनर आर्बिट इंजेक्शन कहा जाता है। इसके बाद अगले कुछ दिन बाद यान चांद की कक्षा में परिक्रमा करेगा।

चौथा देश होगा भारत

बता दें कि अब तक अमेरिका, रूस व चीन ने ही चांद की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर को उतारने का प्रयास किया था। हालांकि आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिग हो गई थी। यदि इस बार लैंडिग सफल होगी तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top