OMG 2 SONG

OMG 2 Box Office Day 2: बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार की ११ अगस्त को फिल्म ‘OMG 2’ रिलीज़ हुई थी। फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद से ही लोग फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

इस मूवी में जहा पंकज त्रिपाठी महादेव के भक्त के रूप में दिखाई देंगे। तो वहीं अक्षय महादेव के दूत के रोल में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी बड़ी ही दिलचस्प और अलग है। तो ऐसे में चलिए जानते है की बॉक्स ऑफिस में लोगों ने फिल्म को कितना प्यार दिया है।

OMG 2 Box Office Day 2

पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म को 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है। सोमवार को जहा फिल्म ने 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं मंगलवार को फिल्म के बिज़नेस में उछाल आया है। फिल्म ने दूसरे दिन 14.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने दो दिन में टोटल 24.76 करोड़ की कमाई कर ली है।

‘OMG 2’ का हुआ विरोध

साल 2012 में रिलीज़ हुई अक्षय और परेश रावल की फिल्म ‘ओएमजी’ को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया। 11 साल बाद फिल्म का सीक्वल ‘OMG 2’ दर्शको के सामने आया है।

फिल्म की कहानी एडल्ट एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म का कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। फिल्म में कुछ ऐसे सीन थे जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई। जिसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड ने कट्स के साथ ए सर्टिफिकेट दे दिया।

एडल्ट एजुकेशन पर आधारित है फिल्म

फिल्म की कहानी कांति शरण मुडल यानी की पंकज त्रिपाठी के बेटे पर आधारित है। फिल्म में लड़का गे है और उससे स्कूल में काफी बुली किया जाता था। जिससे परेशान होकर वो सुसाइड कर लेता है।

बेटे की मौत के बाद कांति शरण एडल्ट एजुकेशन को स्कूल में कम्पलसरी करने के लिए लड़ाई लड़ता है। जोकि बाद में लड़ाई कोर्ट तक चली जाती है। जिसके बाद शिव दूत यानी अक्षय कांति शरण की मदद करते है।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top