Sad news from ISRO, scientist Valarmathi dies of heart attack

भारतीय अंतरिक्ष संस्थान संगठन इसरो और देश के लिए दुखद खबर है। इसरो की एक वैज्ञानिक का निधन हो गया है। भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके निधन से इसरो वैज्ञानिक में शोक की लहर है।

वैज्ञानिक वलारमथी ने चेन्नई में ली अंतिम

बता दे कि वैज्ञानिक वलारमथी तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वाली थी। रविवार को चेन्नई में उन्होनें अंतिम सांस ली। बता दें कि इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी।

इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर

वहीं वैज्ञानिक वलारमथी के निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने वलारमथी के निधन पर शोक जताया है। उन्होनें कहा कि इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉक्टर पीवी वेंकटकृष्ण ने वलारमथी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के लिए वलारमथी की आवाज अब सुनाई नहीं देगी। चंद्रयान-3 उनका अंतिम काउंटडाउन था । उन्होंने कहा कि वलारमथी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top