करनपुर में स्थित डीएवी कॉलेज में गुरुवार रात अचानक परिसर के पीछे की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में युवक-युवती आ गS। दोनों भाई बहन बताए जा रहे है। हादसे में बहन की मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीएवी कॉलेज में हादसा
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुष्मिता तोमर के रूप में हुई। सुष्मिता डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं। सुष्मिता का भाई रघुवीर तोमर डीएवी का छात्र है। रघुवीर करनपुर में ही कमरा लेकर रह रहा है।
भरभराकर गिरी भाई-बहन के ऊपर दीवार
पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक सुष्मिता अपने भाई के कमरे में आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए हुए थे। जिसके बाद पैदल अपने कमरे की ओर जा रहे थे। तभी अचानक डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई।
हादसा में युवती की मौत
दीवार गिरने से दोनों भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वही भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
युवती की मौत के बाद छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन
घटना के बाद एनआईसीयू, आर्यन व एबीवीपी छात्रसंगठन से जुड़े छात्रों ने देर रात डीएवी कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रा प्राचार्य से इस्तीफे की मांग की। छात्रों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले ही कॉलेज प्रशासन को दीवार की जर्जर हालत के बारे में बताया गया था। बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली।
पुरानी बताई जा रही दीवार
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर कोतवाली डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment