उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पीएम मोदी का दौरा प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों के अधिकरियों और कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है।

पिथौरागढ़ में रद्द हुई अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टी

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी आने वाले कुछ दिनों तक छुट्टी नहीं ले पाएंगे। प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर

बता दें कि पिथौरागढ़ में आगामी 11 अक्तूबर को पीएम मोदी का दौरा पर प्रसितावित है। दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुदवार को पीएम को दौरे की तैयारियों की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण भी किया था। सत्ताधारी पार्टी भाजपा पदाधिकारी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने ते लिए जुट गए हैं।

अल्मोड़ा और चंपावत भी जाएंगे पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी पिथौरागढ़ में आदि कैलाश और गुंजी जाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी उत्तराखंड को दो और जिलों अल्मोड़ा और चंपावत भी जा सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा में पीएम जागेश्वर धाम के दर्शन कर सकते हैं। जबकि चंपावत में पीएम नारायण आश्रम भी जाएंगे।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top