INDvsAFG: वर्ल्ड कप 2023 इस बार भारत होस्ट कर रहा है। ऐसे में विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ था। जिसे टीम इंडिया ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले में जो खिलाड़ी चमका वो है भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा। कल के इस मैच में रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ है।

क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सबसे अधिक सिक्स मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। ऐसा करके कप्तान रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्रिस गेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के मारने का रिकॉर्ड था। ऐसे में अब इस रिकॉर्ड को हिटमैन ने तोड़ दिया है।

विश्व कप में 19 पारियों में किए 1000 रन पूरे

रोहित इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वनडे विश्व कप में सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। 22 रन की पारी खेलते ही उन्होंने विश्व कप में अपने 1000 रन पूरे कर लिए थे। रोहित 1000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। रोहित ने भी 19 पारियों में विश्व कप में 1000 रन पूरे करें है।

ICC World Cup में सबसे तेज़ 1,000 रन

  • डेविड वार्नर – 19 पारियां
  • रोहित शर्मा- 19 पारियां

विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन

  • 19 पारी – रोहित शर्मा
  • 20 पारी – सचिन तेंदुलकर
  • 21 पारी – सौरव गांगुली




0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top