indian army

भारतीय सेना के जांबाजों को बड़ी सफलता मिली है। सेना की सेकेंड जाट बटालियन के 11 सदस्यीय दल ने गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक (6465 मीटर) पर तिरंगा फहराया है।

सेना के जांबाजों ने Mount jogin 1 पर फहराया तिरंगा

26 सितंबर को गंगोत्री हिमालय के माउंट जोगिन एक (6465 मीटर) पर सेना की सेकेंड जाट बटालियन के 11 सदस्यीय दल ने सफल आरोहण किया है। बता दें कि सेकेंड जाट बटालियन (मुल्तान) ने इसी साल चार सितबंर को पंजाब के फजिल्का से पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत की थी।

26 सितंबर को सुबह 11:41 बजे चोटी का किया सफल आरोहण

सेना के जवनों ने हर्षिल, भोजखर्क और केदारताल में जलवायु अनुकूलन के लिए कैंप लगाए। जिसके बाद सैट एक्सपेड्स माउंटेनियरिंग एजेंसी की मदद से सेना के जवानों ने माउंट जोगिन एक की चढ़ाई शुरू की। 26 सितंबर को टीम लीडर मेजर चंद्र कुमार के नेतृत्व में जवानों ने सुबह 11:41 बजे चोटी का सफल आरोहण किया।

दल में सूबेदार मेजर बलराज सिंह, नायब सूबेदार सुभाष ढाका, हवलदार शेखर, नायक धर्मेंद्र, सतेंद्र, संदीप, मनजीत, संजय व सिपाही सुनील व अर्जुन आदि रहे। गाइड में नवीन व महेश शामिल रहे।





0 comments:

Post a Comment

See More

 
Top