दिल्ली- एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में तापमान शुष्क बना हुआ है। तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के कुछ इलाकों में 21 नवंबर यानी मंगलवार के बारिश की भी संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति में वृद्धि के कारण 21 नवंबर से दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार होगा।
वायु गुणवत्ता में आएगा सुधार
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 2-3 दिन में पारा और गिरेगा। दूसरी तरफ पहाड़ों में भी बर्फबारी देखी जा सकती है। वही दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हवा की गति में तेजी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में एक्यूआई में गिरावट देखने को मिलेगी।
इन राज्यों में होगी बारिश
वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश देखनो को मिल सकती है। इसके साथ ही कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
0 comments:
Post a Comment